कक्षा - 7वीं 

विषय - विज्ञान 

पाठ - 2

प्राणियों में पोषण  (NCERT Solutions)

1. उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 

( क ) मानव पोषण के मुख्य चरण -----------, -----------, ---------------, --------------- एवं --------------- हैं |

उत्तर - अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण, निष्कासन  

( ख ) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम ------------------- है |

उत्तर - यकृत

( ग ) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं ---------------- का स्राव होता है जो भोजन पर क्रिया करते हैं |

उत्तर - पाचक रस

( घ ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो ------------- कहलाते हैं | 

उत्तर -  दीर्घरोम/ रसांकुर

( च ) अमीबा अपने भोजन का पाचन ------------ में करता है | 

उत्तर - खाद्यधानी 

2. सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए 

( क ) मांड का पाचन अमाशय से प्रारम्भ होता है |

उत्तर -  असत्य

( ख ) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है |

उत्तर - सत्य

( ग ) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है | 

उत्तर - सत्य

( घ ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं | 

उत्तर - सत्य

3. निम्न में से सही विकल्प पर (✔) का चिह्न लगाइए 

( क ) वसा का पूर्ण रूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है 

1. आमाशय 

2. मुख 

3. क्षुद्रांत्र 

4. बृहद्रांत्र 

उत्तर - क्षुद्रांत्र

( ख ) जल का अवशोषण मुख्यत : जिस अंग द्वारा होता है, वह है -

1. अमाशय 

2. ग्रसिका 

3. क्षुद्रांत्र 

4. बृहद्रांत्र 

उत्तर - बृहद्रांत्र 

4. कॉलम A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए 

 कॉलम A 

  कॉलम B

1. खाद्य घटक 

पाचन के उत्पाद 

2. कार्बो हाइड्रेट्स

वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल 

3. प्रोटीन

शर्करा 

4. वसा 

एमीनो अम्ल


उत्तर -

कॉलम A 

कॉलम B

1. खाद्य घटक 

पाचन के उत्पाद 

2. कार्बो हाइड्रेट्स

शर्करा 

3. प्रोटीन

एमीनो अम्ल

4. वसा 

वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल 


5. दीर्घ रोम क्या हैं ? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं ?

उत्तर - दीर्घ रोम क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अंगुली के समान उभरी हुई संरचनाएँ होती हैं | दीर्घ रोम पचे हुए भोजन के अवशोषण हेतु तल क्षेत्र बढ़ा देते हैं प्रत्येक दीर्घरोम में सूक्ष्म रुधिर वाहिकाओं का जाल फैला रहता है | दीर्घरोम की सतह से पचे भोजन का अवशोषण होता है |   

6. पित्त कहाँ निर्मित होता है यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है ? 

उत्तर - पित्त यकृत में निर्मित होता है तथा एक थैली में इकट्ठा होता है जिसे पित्त की थैली कहते हैं | पित्त वसा के पाचन में सहायता करता है | 

7. उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिनका पाचन रूमिनैन्ट द्वारा किया जाता है परन्तु मानव द्वारा नहीं | इसका कारण बताइए | 

उत्तर - उस कार्बोहाइड्रेट का नाम सेलुलोस है जिसका पाचन रूमीनैन्ट द्वारा किया जाता है जानवरों में क्षुद्रदांत्र और बृहदांत्र के बीच एक थैलीनुमा संरचना होती है जिसे अंधनाल कहते है यह अंधनाल ही जानवरों में सेलुलोस का पाचन करती है जोकि मनुष्यों में अनुपस्थित होती है | 

8. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है ?

उत्तर - ग्लूकोस एक सरल शर्करा है जो रक्त द्वारा सरलता से अवशोषित हो जाती है | इसलिए हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है | 

9. आहार नाल के कौन से भाग से निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं 

1. पचे भोजन का अवशोषण 

2. भोजन को चबाना 

3. जीवाणु नष्ट करना 

4. भोजन का सम्पूर्ण पाचन  

5. मल का निर्माण 

उत्तर - 

1. क्षुद्रांत्र 

2. मुख 

3.आमाशय 

4. क्षुद्रांत्र 

5. बृहदांत्र


10. मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता और एक अंतर बताइए 

उत्तर - अमीबा और मानव के पोषण में समानता ये है कि दोनों ही भोजन के पाचन के लिए पाचक रस स्रावित करते हैं जो खाद्य पदार्थ पर क्रिया करके उसे सरल पदार्थों में तोड़ देते हैं | 

मानव और अमीबा के पोषण में अंतर  ये है कि अमीबा खाद्य को पादाभ की मदद से ग्रहण करता है क्योंकि अमीबा में मुख अनुपस्थित होता है  जबकि मनुष्य भोजन को मुख से ग्रहण करता है | 

11. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए

           

कॉलम A 

कॉलम B

1. लाला-ग्रंथि

पित्त रस का स्रवण

2. आमाशय

बिना पचे हुए भोजन का भंडारण 

3. यकृत  

लाला रस का स्रावित करना 

4. मलाशय    

अम्ल का निर्मोचन 

5. क्षुद्रांत्र   

पाचन का पूरा होना 

6. बृहद्रांत्र  

जल का अवशोषण 

मल त्याग 

उत्तर -

कॉलम A 

कॉलम B 

1. लाला-ग्रंथि

लाला रस का स्रावित करना

2. आमाशय 

अम्ल का निर्मोचन 

3. यकृत  

पित्त रस का स्रवण

4. मलाशय 

बिना पचे हुए भोजन का भंडारण 

5. क्षुद्रांत्र   

पाचन का पूरा होना 

6. बृहद्रांत्र  

जल का अवशोषण 

12. चित्र 2.11 में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए 


उत्तर - 


13. क्या हम केवल हजी सब्जियाँ/घास का भोजन क जीवन का निर्वाह कर सकते हैं | चर्चा कीजिए 

उत्तर - नहीं, हम केवल हरी सब्जियाँ/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह नहीं कर सकते क्योंकि इनमें सेलुलोस पाया जाता है जिसका पाचन मानव तंत्र में नहीं हो पाता | 






Post a Comment

0 Comments