कक्षा - 7वीं 

विषय - विज्ञान 

पाठ - 1 

पादपों में पोषण  (NCERT Solutions)

1. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है |

उत्तर - जीवों को खाद्य की आवश्यकता होती है क्योंकि -

  • खाद्य से जीवों को ऊर्जा मिलती है | 
  • जीवों को वृद्धि और क्षतिग्रस्त भागों के रखरखाव के लिए खाद्य की आवश्यकता होती है |

2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए |

उत्तर - 

परजीवी 

मृतजीवी

1. यह जीव अपना पोषण परपोषी  जीव से प्राप्त करते हैं | 

1. ये जीव मृत एवं विघटित जैविक पदार्थों से पोषक तत्व प्राप्त करते हैं | 

2. उदाहरण - अमरबेल 

2. उदाहरण - मशरूम 

3. आप पत्ती में स्टार्च की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे ?

उत्तर - हम आयोडीन विधि द्वारा पत्ती  में स्टार्च की उपस्थिति का परीक्षण करेंगे -

  • सबसे पहले हम एक हरी पत्ती को पानी में कुछ देर के लिए उबालेंगे |
  • उसके बाद हम पत्ती को पानी से निकाल लेंगे तत्पश्चात हम पत्ती को अल्कोहल में तब तक उबालेंगे जब तक पत्ती से क्लोरोफिल अलग न हो जाए | 
  • क्लोरोफिल निकल जाने के बाद पत्ती को किसी पात्र में रखकर उसपर आयोडीन सॉल्यूशन की 3-4 बूँदे डालनी होंगी | 
  • पत्ती पर आयोडीन की बूँदे डालने के बाद पत्ती का रंग नीले-काले रंग में परिवर्तित हो जाएगा | यह नीला-काला रंग पत्ती में स्टार्च की उपस्थिति को दर्शाता है | 

4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए |

उत्तर - पत्ती की क्लोरोफिल युक्त कोशिकाएँ सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाईऑक्साइड एवं जल से कार्बोहाईड्रेट का संश्लेषण करती हैं -

                                                 

कार्बन डाइऑक्साइड + जल      ➡      सूर्य का प्रकाश             ➡     कार्बोहाईड्रेट + ऑक्सीजन                                                                                      क्लोरोफिल

                                                

5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए की पादप भोजन के मूलभूत स्रोत हैं |

उत्तर - सभी जीव प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से पादपों पर निर्भर करते हैं जैसे कि -

  • पादप ⇒ हिरण ⇒ शेर 
  • घास ⇒ कीट ⇒ मेंढ़क ⇒ साँप ⇒ बाज 

6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -

( क ) क्योंकि हरे पदाप अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं इसलिए उन्हें ---------- कहते हैं |

उत्तर - स्वपोषी 

( ख ) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण ------------ के रूप में किया जाता है |

उत्तर - मंड 

( ग ) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे ------------- कहते हैं |

उत्तर क्लोरोफिल

( घ ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से ---------- लेते हैं तथा ------------ का उत्पादन करते हैं |

उत्तर कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन 

7. निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए -

( क ) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप 

उत्तर - अमरबेल 

( ख ) एक पादप स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणालियाँ पाई जाती हैं 

उत्तर - घटपर्णी 

( ग ) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान ( विनिमय ) होता है 

उत्तर - रंध्र द्वार 

8. सही उत्तर पर (✓) का चिह्न लगाइए -

( क ) अमरबेल उदाहरण है किसी 

1. स्वपोषी का 

2. परजीवी का 

3. मृतजीवी का 

4. परपोषी का 

उत्तर - परजीवी का 

( ख ) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है -

1. अमरबेल 

2. गुड़हल 

3. घटपर्णी ( पिचर पादप )

4. गुलाब 

उत्तर - घटपर्णी ( पिचर पादप )

9. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए -

    

  कॉलम A    

 कॉलम B 

( क ) क्लोरोफिल 

जीवाणु

( ख ) नाइट्रोजन  

परपोषित

( ग ) अमरबेल

घटपर्णी ( पिचर पादप )

( घ ) जंतु   

पत्ती 

( च ) कीटभक्षी 

परजीवी 

     उत्तर -

   कॉलम A  

  कॉलम B 

( क ) क्लोरोफिल 

पत्ती 

( ख ) नाइट्रोजन 

जीवाणु

( ग ) अमरबेल

परजीवी

( घ ) जंतु   

परपोषित

( च ) कीटभक्षी 

घटपर्णी ( पिचर पादप )


10. निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए |

( क ) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है |

उत्तर - असत्य 

( ख ) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वम संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं | 

उत्तर - असत्य 

( ग ) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है |

उत्तर - सत्य 

( घ ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता हैं |

उत्तर - सत्य 

सही विकल्प चुनिए 

11. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है ?

( क ) मूल रोम 

( ख ) रंध्र

( ग ) पर्णशिराएँ 

( घ ) बाह्यदल 

  उत्तर - रंध्र

12. वायुमंडल में मुख्यत : जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाईऑक्साइड प्राप्त करते हैं -

( क ) जड़ 

( ख ) तना

( ग ) पुष्प 

( घ ) पत्तियाँ   

  उत्तर - पत्तियाँ   

Post a Comment

0 Comments