कक्षा - 9वीं 

विषय - भूगोल 

पाठ - 1 

भारत - आकार और स्थिति (Notes)


भारत की स्थिति 

  • हमारा देश भारत एक विशाल देश है | 
  • भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है | 
  • भारत का मुख्य भूभाग 8o 4' उत्तर से 376' उत्तर अक्षांश तथा 687' पूर्व से  97o 25' पूर्व देशांतर तक है | 
  • 23o 30' कर्क रेखा उत्तर में हमारे देश को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है और यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है | 
  • मुख्य भूभाग के दक्षिण पूर्व में, बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है | 
  • मुख्य भूभाग के दक्षिण पश्चिम में, अरब सागर में लक्षद्वीप समूह स्थित है | 
आकार 

  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है | 
  • भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है | 
  • भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 किलोमीटर है |
  • भारत की समुद्री तटरेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7,516.6 किलोमीटर है | 
  • भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है | 
  • भारत के दक्षिण का भूभाग उत्तर में चौड़ा है और 22उत्तरी अक्षांश से हिंद महासागर की ओर संकरा होता जाता है | 
  • भारत के दक्षिण के भूभाग के पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है | 
  • भारत का उत्तर से दक्षिण तक विस्तार 3,214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक का विस्तार 2,933 किलोमीटर है | 
  • भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30o है | 
  • गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है |
  • 8230' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है, जो उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है | 
  • भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है | भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है | 

भारत तथा विश्व 

  • वर्ष 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी 7,000 किलोमीटर कम हो गई है | 
  • भारत का दक्षिण एशिया में एक महत्वपूर्ण स्थान है | 

भारत के पड़ोसी देश 

  • भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित क्षेत्र हैं | 
  • भारत की भूमि की सीमाएँ उत्तर - पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन ( तिब्बत ) नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व  में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ हैं | 
  • दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव हैं | भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है | मालदीव , लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है | 

केन्द्र-शासित प्रदेश 

राजधानी 

1.अण्डमान और निकोबार

पोर्ट ब्लेयर

2. चंडीगढ़

चंडीगढ़

3. दादरा और नगर हवेली

सिलवासा

4. दमन और दीव

दमन

5. दिल्ली

नई दिल्ली

6. लक्षद्वीप

कवरत्ती

7. पुदुचेरी

पुदुचेरी

8. जम्मू कश्मीर

श्रीनगर, जम्मू

9. लद्दाख

लेह


 

राज्य 

राजधानी

1. अरुणाचल प्रदेश

ईटानगर

2. असम

दिसपुर

3. आन्ध्र प्रदेश

अमरावती

4. उत्तराखण्ड

देहरादून

5. उत्तर प्रदेश

लखनऊ

6. उड़ीसा

भुवनेश्वर

7. कर्नाटक

बेंगलुरु

8. केरल

तिरुवनंतपुरम

9. गुजरात

गांधीनगर

10. गोआ

पणजी

11. छत्तीसगढ़

रायपुर

12. झारखण्ड

राँची

13. त्रिपुरा 

अगरतला

14. नागालैण्ड

कोहिमा

15. तमिलनाडु

चेन्‍नई

16. पंजाब

चंडीगढ़

17. पश्चिम बंगाल

कोलकाता

18. बिहार

पटना

19. मणिपुर

इम्‍फाल

20. महाराष्ट्र

मुंबई

21.मिज़ोरम

आइजोल

22. मेघालय

शिलांग

23.राजस्थान

जयपुर

24. सिक्किम

गंगटोक

25. हरियाणा

चण्डीगढ़

26. मध्य प्रदेश

भोपाल

27. हिमाचल प्रदेश

शिमला

28. तेलंगाना

हैदराबाद

 
























Post a Comment

0 Comments