कक्षा - 9वीं 

विषय - भूगोल 

पाठ - 1 

भारत - आकार और स्थिति (NCERT Solutions)


1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए :

1. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ?

  1. राजस्थान
  2. उड़ीसा 
  3. छत्तीसगढ़ 
  4. त्रिपुरा 

उत्तर - उड़ीसा 

2. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है ? 

  1. 97o 25 पूर्व
  2. 77o 6 पूर्व
  3. 68o 7 पूर्व
  4. 82o 32 पूर्व

उत्तर - 9725 पूर्वी 

3. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं ?

  1. चीन 
  2. भूटान 
  3. नेपाल 
  4. म्यांमार 

उत्तर - नेपाल 

4. ग्रीष्मावकाश में यदि आप कवरत्ती जाना कहते हैं तो आप किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे ?

  1. पुडुचेरी 
  2. लक्षद्वीप 
  3. अंडमान और निकोबार 
  4. दमन और दीव

उत्तर - लक्षद्वीप  

5. मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है | आप बताइए वह कौन सा देश है ?

  1. भूटान 
  2. ताज़िकिस्तान 
  3. बांग्लादेश 
  4. नेपाल   

उत्तर - ताज़िकिस्तान 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए : 

1. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए | दक्षिण में कौन कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं ?

उत्तर - अरब सागर में लक्षदीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं | दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं | 

2. उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं ?

उत्तर - क्षेत्रफल में भारत से बड़े देश रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राज़ीलऔर ऑस्ट्रेलिया हैं | 

3. हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए | 

उत्तर - हमारे उत्तर-पश्चिम में पड़ोसी देश पकिस्तानऔर अफगानिस्तान हैं | 

हमारे उत्तरी पड़ोसी देश चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान हैं | 

हमारे उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देश म्यांमार और बांग्लादेश हैं | 

4. भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए |

उत्तर - कर्क रेखा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है |

5. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग के अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है | जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए |    30o 82o

उत्तर - सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग के अपेक्षा 2 घंटे पहले इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी को एक अक्षांश घूमने में 4 मिनट का समय लगता है और भारत का अक्षांशीय विस्तार 30o है इसलिए पृथ्वी को 30o  घूमने में 2 घंटे का समय लगता है | लेकिन भारत के दोनों राज्यों में घड़ियाँ एक ही समय दर्शाती हैं क्योंकि भारत का मानक समय 8230 पूर्वी देशांतर से निर्धारित होता है |

6. हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है |

उत्तर - भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है भारत की यह स्थिति इसे पूर्वी और पश्चिमी एशियाई देशों से जोड़ती है |
दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है जो कि भारत को पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी तट के माध्यम से पूर्वी एशिया के देशों से संबंध बनाए रखने में सहायता करता है | 








Post a Comment

0 Comments